गुरुवार, 27 जुलाई 2023

 मेरठ । माधवपुरम में एक व्यापारी के घर में लगा लोहे का गेट उसकी मौत का कारण बन गया। बरसात के कारण लोहे के गेट में करंट उतर गया। लोहे के गेट में उतरे करंट से व्यापारी उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  उसके घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम का जायजा लिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा।  

बताया गया कि माधवपुरम सैक्टर तीन ए- ब्लाक में मनोज पुत्र बनारसी दास उम्र 43 साल अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार देर शाम जमकर बारिश हुई। बारिश का पानी पूरे माधवपुरम में भर गया। चारों तरफ जलभराव हो गया। बरसात का पानी उनके घर में भी आ गया। बरसात के कारण उसके घर में लगे लोहे के गेट में करंट उतर आया। वह गुरुवार शाम साढ़े आठ बजे घर में मंदिर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे लोहे का गेट पकड़ लिया। लोहे का गेट पकड़ते ही करंट ने उसे जकड़ लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके चलते उसके घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन में निकल कर आया है कि मनोज गुरुवार शाम साढ़े आठ बजे करीब मंदिर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे लोहे के गेट में उतरे करंट ने पकड़ लिया। उसकी मौत हो गई। 

घर में मचा कोहराम 

माधवपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज शर्मा का कहना है कि वह घर पर ही परचून की दुकान चलाता था। जिससे उसका घर का खर्चा चलता था। उसकी मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।

 Good night